कुशीनगर में पड़ोसियों द्वारा जबरन मकान का ताला तोड़ अपना सामान रख ताला बंद करने का लगाया आरोप

0
12

कुशीनगर में पड़ोसियों द्वारा जबरन मकान का ताला तोड़ अपना सामान रख ताला बंद करने का लगाया आरोप

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : नगर निवासी युवक ने अपने ही पड़ोसियों पर जबरन मकान का ताला तोड़ व मकान में रखे गए सामान को गायब करने के अलावा उक्त मकान में अपना सामान रखने का आरोप लगाया है । इस सिलसिले में पीड़ित व्यक्ति ने मकान का ताला तोड़ने वाले व समान गायब करने वाले लोगों के खिलाफ 112 नंबर पुलिस को फोन कर कर सूचना भी दी है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सका है ।
कुशीनगर में पड़ोसियों द्वारा जबरन मकान का ताला तोड़ अपना सामान रख ताला बंद करने का लगाया आरोप
उधर पडरौना निवासी अभय कुमार गुप्ता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए तहरीर में जिक्र किया है,कि गत दिनों हमारे ही मकान के अलग अलग रूम का ताला तोड़ने वालों में रामनरेश,राजकुमार,नारायण गुप्ता आदि लोगों ने मेरे मकान का ताला तोड़ने के साथ उसमें रखे गए सामान को गायब कर अपना सामान रखकर ताला बंद कर दिए हैं। हालांकि पीड़ित अभय गुप्ता की पिता बूचन गुप्ता की मानें तो ताला तोड़ने वाले व अपना सामान रखकर मेरे मकान में ताला लगाने वाले शख्स दबंग किस्म के व्यक्ति हैं,जबकि मुझ व्यक्ति के मकान परिसर की पार्टी यानी जमीन जो शंकर भगवान के नाम से है,उसमें जबरजस्ती कब्जा कर लिए हैं ।पीड़ित व्यक्ति के पिता बुचन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पडोयसी दबंग पड़ोसियों द्वारा बारी बारी से मेरे मकान में जबरन दबंगई के बल पर कब्जा कर रहे हैं व मुझे प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है,अगर भविष्य में किसी प्रकार की मेरे साथ साथ मेरे परिवार के सदस्यों पर किसी प्रकार की अनहोनी जैसी घटना घटती है तो पडोसी जिम्मेदार होंगे ।