थाना अमेठी पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, 01 अदद बांका(आला कत्ल) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

0
14

थाना अमेठी पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा, 01 अदद बांका(आला कत्ल) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 474/19 धारा 302/34 भादवि में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.हंसराज यादव पुत्र श्री स्वामी नाथ यादव 2. इंद्रदेव सिंह पुत्र राम सिंह निवासीगण मन्नू राम पाण्डेय का पुरवा थाना अमेठी जिला अमेठी 3. आशीष कुमार पुत्र शिव प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम कटरा मजरे जंगल रामनगर थाना व जनपद अमेठी को मुखबिर खास की सूचना पर रानी सती महरानी बाग के पास से दिनांक 15/03/2020 को समय 16.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी श्री शिवमूरत यादव नि0 ग्राम भाले सुल्तान मजरे पिण्डोरिया थाना अमेठी द्वारा दिनांक 23.11.2019 को लिखित तहरीर बावत अपने भाई तेजबहादुर यादव जो गोलबल स्कूल राम नगर में ड्राइवर के पद पर कार्य करता था, जिसकी किसी अज्ञात लोगों द्वारा नहर की पटरी बेनीपुर बहोरवा के मध्य धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गयी है । जिस सूचना पर थाना अमेठी पर मु0अ0सं0 474/19 धारा 302/34 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1.हंसराज यादव पुत्र श्री स्वामी नाथ यादव निवासी मन्नू राम पाण्डेय का पुरवा थाना अमेठी जिला अमेठी ।

  1. इंद्रदेव सिंह पुत्र राम सिंह निवासी मन्नू राम पाण्डेय का पुरवा थाना अमेठी जिला अमेठी ।
  2. आशीष कुमार पुत्र शिव प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम कटरा मजरे जंगल रामनगर थाना व जिला अमेठी ।

बरामदगी का विवरणः– एक अदद बांका (आला कत्ल)

गिरफ्तारी करने वाली टीमः
1.प्र0नि0 श्याम सुन्दर थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
2.उ0नि0 तरुण कुमार पटेल थाना व जनपद अमेठी ।
3.उ0नि0 बृजभूषण पाठक थाना व जनपद अमेठी ।
4.का0 मोहित कुमार थाना व जनपद अमेठी ।
5.कां0 मो0 रजा थाना अमेठी जनपद अमेठी ।