कुशीनगर में सड़क हादसे के शिकार हुए युवकों में पडरौना के दो की मौत,एक कि हालत गंभीर

0
12

[object Promise]

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर :  जिले के कसया थाना क्षेत्र के देवरिया रोड पर बुधवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत गयी,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया है। 
पडरौना शहर के भारतीय शिवाला मंदिर चौराहे के रहने वाले पंकज मद्धेशिया,किशन मद्धेशिया अपने एक अन्य साथी के साथ देवरिया के गढ़रामपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।

घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया,जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मार्ग दुर्घटना में हुई दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

अभी ये कसया ओवरब्रिज से आगे पेट्रोल पंप के समीप ही पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर इनकी बाइक ट्रक में घुस गई,जिससे पंकज और किशन की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।