प्रदेशउत्तर प्रदेशयहां जमीन की खुदाई में निकला चांदी के प्राचीन सिक्कों से...

यहां जमीन की खुदाई में निकला चांदी के प्राचीन सिक्कों से भरा कलश, सिक्कों की मची लूट

[object Promise]

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) के लोधा क्षेत्र में खुदाई के दौरान एक कलश से चांदी के सिक्के (Silver Coins) निकले । इसके बाद मौके पर लूट मच गई । ग्रामीण सारे सिक्के लूटकर ले गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अब पुलिस सिक्के बरामद करने में जुटी है । अभी तक पुलिस के हाथ 21 सिक्के लगे हैं।

मामला अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के डिगसी गांव का है। यहां जमीन की खुदाई में चांदी के प्राचीन सिक्कों से भरा कलश निकला। चांदी के सिक्कों से भरा कलश निकलने की जानकारी गांव वालों को लगी तो सारे लोग सिक्कों पर टूट पड़े । लूटपाट मची और लोग सारे सिक्के ले गए। इस लूट की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने सिक्के बरामद करने का काम शुरू किया। पुलिस ने फिलहाल 21 सिक्के बरामद कर लिए हैं और बाकी सिक्कों की तलाश जारी है।

ढाई फीट की खुदाई के बाद मिला सिक्कों से भ्ररा कलश
गौरतलब है कि ये खुदाई डिगसी गांव में रहने वाले नेपाल सिंह के घर के पास वाली जमीन हो रही थी. यह जमीन थोड़े ऊंचे टीले जैसी है। गांव के लोग जरूरत के हिसाब से अक्सर यहां से मिट्टी खोदकर ले जाते थे। नेपाल सिंह को गड्ढा भरने के लिए मिट्टी की जरुरत थी तो उसने यहां खुदाई की। अभी खुदाई करीब ढाई फीट हुई होगी कि यहां एक कलश मिला। ये कलश फावड़ा लगने से टूट गया था। तब नेपाल सिंह ने देखा कि इसमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे और ये वहीं जमीन पर बिखर गए थे । नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद यहां सिक्कों की लूट मच गई।

नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसने पुलिस को बताया कि खुदाई के दौरान कलश निकला और उसमें चांदी के करीब 250 सिक्के थे । ग्रामीण इन सिक्को को ले जा रहे हैं। हालांकि मामले में उस समय मोड़ आ गया, जब मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके बयान लिए। नेपाल सिंह पूर्व में दी अपनी सूचना से पलट गया और उसने कहा कि उसके पूर्वजों ने ये कलश यहां छिपाया था, जिसमें चांदी के सिक्के थे. नेपाल सिंह ने बताया कि उसके पास सिर्फ 2 सिक्के बचे हैं।

पुलिस ने जब्त किए 21 सिक्के
इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान शुरू किया तो नेपाल सिंह के पास से 2 सिक्के, 14 सिक्के उसके घर के अंदर से और 4 सिक्के पड़ोस से व 1 सिक्का एक अन्य व्यक्ति से बरामद किया। पुलिस ने फिलहाल 21 सिक्के बरामद किए हैं जबकि अन्य सिक्कों की तलाश जारी है। हालांकि बाद में एसओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी सिक्के नेपाल सिंह को दे दिए गए हैं क्योंकि ये उसकी जमीन से निकले हैं।

जार्ज पंचम के समय के हैं सिक्के
उधर इस संबंध मे एएमयू के इतिहास विभाग के चेयरमैन प्रो. नदीम रिजवी ने सिक्कों की पड़ताल के बाद बताया कि ये चांदी के सिक्के भारत में शासक रहे जार्ज पंचम के समय के हैं । जार्ज पंचम 1911 से 1936 तक भारत में रहे थे। वर्ष 1919 से 1923 तक उन्होंने दिल्ली से अपनी तस्वीर वाले चांदी के सिक्के जारी कराए थे. ये असली चांदी के सिक्के हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories