[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकास व जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी……जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश

विकास व जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी……जिलाधिकारी

admin
Last updated: April 19, 2026 12:37 pm
admin
Share
SHARE

Contents
शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें अधिकारी……. डीएम।रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
[object Promise]

शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें अधिकारी……. डीएम।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में देर शाम शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में अवश्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाये।डीएम ने शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की विभागवार/योजनावार समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अन्तर्गत चिकित्सकों, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, टीकाकरण आदि, पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत राज्य/14वां वित्त आयोग, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, समाज कल्याण के अन्तर्गत छात्रवृत्ति योजना/वितरण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना (भौतिक/वित्तीय), दिव्यांगजन सशक्तीकरण पेंशन योजना, प्रोबेशन विभाग की 181 महिला हेल्पलाइन योजना, ग्राम विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना (अवस्थापना सुविधाएं), मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, धान खरीद, खाद्य एवं रसद के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्य वितरण की प्रगति के बारे में जानकारी ली, तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं के लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें।उन्होंने समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत जनपद में नई सड़क का निर्माण, सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किये जाने आदि, विद्युत विभाग की समीक्षा में सरकार की मंशानुरूप रोस्टर के अनुसार विद्युत अपूर्ति, ग्रामों का ऊर्जीकरण, ट्रान्सफार्मरों का प्रतिस्थापन, कृषि विभाग के अन्तर्गत खाद व बीज की उपलब्धता एवं वितरण, फसली ऋण मोचन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ग्राम विकास के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि की योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों से लाभांवित लाभार्थियों का सत्यापन भी कराया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह, उपकृषि निदेशक सत्येंद्र चौहान, परियोजना निदेशक(डीआरडीए) आशुतोष दूबे, जिला पंचायत राज अधिकारी, देवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अखिलेश पांडेय, अधिशाषी अभियन्ता, लो0नि0वि0/प्रान्तीय खण्ड, सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पीलीभीत : फेसबुक आईडी हैक करके जालसाजों ने लोगों से की पैसों की मांग
Next Article UP : एटा में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद अब 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?