उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पुलिस की सुस्ती नगरवासियों पर भारी पड़ रही है। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की बजाय चोरी के मामले नगर में बढ़ते ही जा रहे। रविवार की रात्रि में भी चोरों ने दो कोतवाली के बगल से चोरी की घटना को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दी है।
पडरौना नगर के कोतवाली पुलिस से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हॉस्पिटल मोड़ स्थित हिन्दुस्तान बीज कंपनी की दुकान का सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह अगल-बगल के लोगों द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने पाया कि सामान समेत दुकान में रखे 8 हजार की नकदी समेत कोई हजारों के बीज व दवा चोर चुरा ले गए।