[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनपद स्तर पर आयोजित करायी गयी रसोईया पाक कला प्रतियोगिता
उत्तर प्रदेश

जनपद स्तर पर आयोजित करायी गयी रसोईया पाक कला प्रतियोगिता

admin
Last updated: April 19, 2026 12:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। आज जनपद स्तर पर जे0एस0 रेजीडेंसी गौरीगंज में जनपद के परिषदीय विद्यालयों मे कार्यरत् रसोईयों को पुरस्कृत कर उनका प्रोत्साहन तथा उत्साहवर्धन हेतु रसोईया पाक कला प्रतियोगिता 2019-20 आयोजित करायी गयी, जिसमें जनपद के समस्त विकास क्षेत्र/नगर क्षेत्र से 30 रसोइयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समस्त रसोईयो से तहरी व दाल-चावल इत्यादि बनवाया गया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया तथा रसोईयों द्वारा प्रतियोगिता में बनाये गये भोजन का टेस्ट भी किया। इसके उपरान्त प्रतियोगिता हेतु गठित निर्णायक समिति द्वारा प्रतियोगिता परिणाम के आधार पर 30 रसोईयों में से 03 रसोईयों (क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रसोईयों) का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती नीलम, प्राथमिक विद्यालय-देवीपाटन द्वितीय, अमेठी, द्वितीय स्थान पर श्रीमती राजकुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय बालचंदपुर भेटुआ तथा तृतीय स्थान पर श्रीमती मिथलेश, प्रा0वि0 पूरेदयागिरी शुकुल बाजार विजेता रही है। इनको पुरस्कार में प्रथम को धनराशि रूपये 3500.00 द्वितीय को रूपये 2500.00 तथा तृतीय को रूपये 1500.00 चैक के माध्यम से प्रदान किये गये है तथा अवशेष बची 27 रसोईयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु सांत्वना पुरस्कार रूपये 250.00 तथा प्रतियोगिता स्थल तक आने हेतु रूपये 250.00 की धनराशि (इस प्रकार कुल धनराशि रूपये 500.00 प्रति रसोईया प्रदान की गयी है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कानपुर में भी “शाहीन बाग” वाला विरोध करना चाहती है मुस्लिम महिलाएं !
Next Article उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पदाधिकारियों से वार्ता कर जूस पिलाकर समाप्त कराया अनशन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?