CM Nitish Kumar Statement: नीतीश के सेक्स ज्ञान को मिला डिम्पल का समर्थन

admin
By admin
2 Min Read

CM Nitish Kumar Statement: सदन में नीतीश कुमार ने जब सेक्स पर ज्ञान दिया तो सभी के कान खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर इसे बेहद गंदा बताया गया। विपक्ष के नेताओं ने नीतीश कुमार की आलोचना की। बीजेपी इसे घटिया व्यवहार बताने लगी। मोदी ने कहा- यह शर्मनाक और भद्दा था। आलोचनाओं के बाद नीतीश कुमार ने अपने बयाना के लिए माफी मांगी। हालांकि एक पक्ष ने सोशल मीडिया पर नीतीश के बयाना का समर्थन भी किया है। 

इस पक्ष का दावा था नीतीश ने सदन में बड़ा मुद्दा उठाया है सेक्स एडुकेशन देश की जरूरत है। हाँ उन्होंने इस मुद्दे को अपनी निजी भाषा में उठाया शायद इसलिए एक पक्ष को यह मुद्दा खटकने लगा है। वही अब नीतीश के बयाना पर समाजवादी पार्टी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव का बयाना सामने आया है। डिम्पल ने नीतीश के बयाना का समर्थन किया और कहा यह एक संवेदनशील मुद्दा है सेक्स एजुकेशन पर बात होना देश के लिए अत्यधिक आवश्यक है। 

जानें क्या बोलीं डिम्पल यादव:

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डिंपल यादव ने कहा- नीतीश कुमार ने सदन में जो मुद्दा उठाया वह बेहद अहम था। देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सेक्स पर चर्चा करना आवश्यक है। सेक्स एडुकेशन आज के समय में देश की जरूरत है। देश में सेक्स एजुकेशन पर बात नहीं होती है। नीतीश कुमार ने अपने तरीके से सदन में यह मुद्दा उठाया। लेकिन भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है इसपर चर्चा होना आवश्यक है। 

उन्होंने आगे कहा- जरूरत पड़ी तो गठबंधन इसका समर्थन करेगा। सपा ने सदैव संवेदनशील मुद्दों का समर्थन किया है। सपा पीडीए पर लगातार काम कर रही है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *