Coronavirus : Allahabad High Court के असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोरोना वायरस के संदिग्ध पाए गए, बीते दिनों इंडोनेशिया से लौटे थे

0
9

Coronavirus : Allahabad High Court के असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोरोना वायरस के संदिग्ध  पाए गए, बीते दिनों इंडोनेशिया से लौटे थे

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में एक बड़ी खबर सामने आई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) कोरोना वायरस के संदिग्ध पाए गए हैं । वो बीते दिनों इंडोनेशिया से लौटे थे. असिस्टेंट रजिस्ट्रार को बुखार होने पर जांच के लिए खून के सैम्पल को भेजा गया है. हाईकोर्ट प्रशासन ने इस मामले के मद्देनजर अपात बैठक बुलाई ।

बैठक के बाद हाईकोर्ट में 19 से 21 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है । इसके अलावा कोरोना का एक संदिग्ध मरीज एसआरएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी भर्ती है । वह 9 मार्च को इटली से लौटा था । जुकाम और खांसी की शिकायत के बाद पीड़ित व्यक्ति को आइसोलेट किया गया है । इसकी जांच में सीएमओ समेत कई बड़े मेडिकल अफसर जुटे हुए हैं ।

बता दें कि आज ही गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक अन्य मामले की पुष्टि हुई है । इसी के साथ जिले में COVID- 19 के कुल मामले बढ़कर 4 हो गए हैं. संक्रमित व्यक्ति इंडोनेशिया से लौटा था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । नोएडा सेक्टर 41 के रहने वाले इस व्यक्ति का सैंपल 4 दिन पहले ही लिया गया था । मंगलवार को नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने दो नए मामलों की पुष्टि की थी । देश में संक्रमित लोगों की संख्या 148 हो गई है ।

अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर-110 में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए रोगी को शनिवार को गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निगरानी में रखा गया है जबकि सेक्टर- 78 के अन्य रोगी को सोमवार की देर रात ही भर्ती किया गया है । मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) ने बताया है कि दोनों ही रोगियों के परिवार के सदस्यों के सैंपल ले लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है ।