उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला नगर के वार्ड नंबर -9 मे एक टेन्ट हाउस के मजदूर की सामान लोडिंग करते वक्त जर्जर हो चुके पूराने तारो के अन्दर सिर्फ मोबाइल टावर के सप्लाई के लिए ग्यारह हजार वोल्ट के तार से करंट लग गया,जिससे मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया ,उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया जहा उसका शुरुआती उपचार हो रहा है, पर अभी हालत बहुत गंभीर बनी हुई है, मौके पर बिजली उपेन्द्र रामकोला का कोई भी जिम्मेदार अभी तक नही पहूचा तथा, जेई रामकोला और एक्सईएन हाटा का मोबाइल भी स्वीच आफ जा रहा है ।
जिस जगह तार से करंट लगा उस जगह का तार आधा से उपर गल गया है, कभी भी फिर कोई अनहोनी हो सकती है , घायल मजदूर का नाम असलम S/O मूनौव्वल निवासी बभनौली थाना रामकोला है, तथा वो नगर के खलील टेन्ट हाउस मे काम करता था मौके पर सत्यपाल गोविन्द राव, दिनेश यादव,संतोष जायसवाल, खलील अंसारी एवं परिजन मौजूद रहे ।


