[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मैनपुरी से हुई गिरफ्तार! अंबेडकरनगर की फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी से हुई गिरफ्तार! अंबेडकरनगर की फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला

admin
Last updated: April 19, 2026 12:20 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

अंबेडकरनगर। फर्जीवाड़ा कर एक ही शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर कई जनपदों सहित अंबेडकरनगर जनपद की आलापुर तहसील क्षेत्र की रामनगर बाजार में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की शिक्षिका अनामिका शुक्ला की तलाश पुलिस ने पूरी कर ली है। एसआइ लल्लन यादव के नेतृत्व में गई पुलिस टीम मैनपुरी जिले में डेरा डाले। यहां तथाकथित अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी कर रही महिला के अभिलेखों में अंकित उसके आवासीय पते मैनपुरी जिले के जोगा (बेबर) गांव तक गुरुवार को पहुंच गई।बताया जाता है पुलिस टीम ने उक्त महिला को भी गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि अधिकृत रूप से पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।

ऐसे में महिला से पूछताछ में ही यह राजफाश हो पाएगा कि रामनगर कस्तूरबा विद्यालय में नौकरी करने वाली अनामिका ही है अथवा कोई और? इधर प्रकरण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। बताया जाता है कि अनामिका शुक्ला के अभिलेख के आधार पर आठ मार्च 2019 को ज्वाइनिंग करने वाली शिक्षिका अपने एक पुत्र साहिल के साथ ही कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में ही रहती थी। अनामिका का पुत्र रामनगर में ही स्थित श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन कॉलेज में अध्ययनरत था। अपना भेद खुलने की डर से निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व 17 मार्च 2020 को अनामिका शुक्ला ने वार्डेन भारती मौर्य के मोबाइल फोन पर वाट्सएप पर अपना त्यागपत्र भेज दिया। हालांकि अनामिका यहां उपस्थित पंजिका में अपने हस्ताक्षर हिंदी में ही करती थी, जबकि त्यागपत्र में हस्ताक्षर अंग्रेजी में किया गया है।

फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही बीएसए अतुल कुमार सिंह की तहरीर पर आलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया विवेचना जारी है। पुलिस टीम भेजी गई है। महिला की असलियत क्या है, यह उसकी गिरफ्त में आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जौनपुर में रात में एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दलितों के घरों को जलाया, नूर आलम, जावेद सहित सभी आरोपितों पर NSA लगाने का CM योगी का आदेश
Next Article CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कोविड-19 से होने वाली मृत्युदर नियंत्रित करने के निर्देश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?