सेहरामऊ उत्तरी । किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के क्रय केंद्र रायपुर एट जगतपुर पर किसानों को जब घटतौली की आशंका हुई तो किसान आज अपने गन्ने का धर्मकांटे पर वजन कराकर लाये |क्रय केंद्र पर गन्ने का वजन कराने पर वजन में तीन कुंतल गन्ने का अंतर पाया गया |तीन कुंतल ki घटतौली पाए जाने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर मिल कर्मचारियों व सेंटर इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे |किसानों ने घट तौली की शिकायत उच्चधिकारिओ से भी की ।
किसानों ने सेंटर इंचार्ज पर आरोप लगाया कि सेंटर इंचार्ज गन्ना पर्ची काटने पर 100 रुपये से 200 रुपये तक प्रति पर्ची अवैध वूसली करने का भी किसानों ने आरोप लगाया हैं ।किसानों का कहना है कि सेंटर पर गन्ने कि तौल हो जाने के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी बिना रूपये लिए तौले हुए गन्ने कि पर्ची नहीं देता है |सूत्रों कि माने तो इस सेंटर पर घटतौली का धंधा वर्षों से चल रहा है |जिन किसानों के खेत में आज एक बीघा भी गन्ना नहीं बचा उनकी भी दो से तीन पर्चियां रोज बन रही है |सेंटर इंचार्ज कि मिली भगत से यह दलाली का चल रहा है धंधा |किसानों का गन्ना काट काट कर दिनभर में इकठ्ठा करके गन्ना माफियाओं के द्वारा शाम को खरीद कर अपनी पर्चियां बनवा ली जाती हैं ।
क्रय केंद्र पर घंटो होती रही किसानों और सेंटर इंचार्ज के बीच नोकझोंक। शिकायत पर 112डायल ने मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया । प्रदर्शन के दौरान किसान संजीव कुमार, नत्थू लाल,लक्ष्मीनारायण, प्रकाश, सतीश कुमार, राजकुमार आदि किसान मौजूद थे ।
