फतेहपुर : महिला ने 4 बेटियों सहित जहर खाकर की खुदकुशी, हुआ था पति से विवाद

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक महिला ने अपनी चार बेटियों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना शांति नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात हुई। महिला का पति भरोसे ढाबा में काम करता है। वहां आस-पास छानबीन करने से पता चला कि दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर महिला श्यामा देवी का अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर छोडक़र चला गया।

पुलिस ने आगे कहा कि श्यामा देवी ने शुक्रवार रात अपने छोटे से कमरे में आटे में सेल्फोस मिलाकर पहले सभी बेटियों को खिला दिया और उसके बाद खुद भी खा लिया। इससे पांचों की मौत हो गई। हालांकि, पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि पूरे परिवार ने जहर खाया है। पुलिस के अनुसार, कमरे में जहर की पुडिय़ा भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से खुदकुशी की बात सामने आ रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *