मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव व फायरिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, नागफनी थाना अंतर्गत हाजी नेक की मस्जिद के पास स्वास्थ विभाग की टीम हॉटस्पॉट क्षेत्र नवाबपुरा में कोरोना संक्रमित मृतक के परिवार के चार लोगों को क्वारैंटाइन कराने गई थी। जिसके बाद भीड़ ने टीम पर पथराव किया। भीड़ ने डॉक्टर एससी अग्रवाल को बंधक बना लिया तो टेक्नीशियन की पिटाई की है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
CM YOGI ने मामले का संज्ञान लिया, एनएसए लगाने का निर्देश
पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। भीड़ ने रुक-रुक कई बार पुलिस पर फायरिंग की। फोर्स ने स्थिति पर काबू पाया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम योगी ने मुरादाबाद की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि, राजकीय संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी सख्ती से की जाएगी।
डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने वाली ज़ाहिल जमाती जमात की ख़ातूनों पर पुलिस ने की कार्रवाई।#जमाती_नही_आतंकी_हैं#Moradabad #doctor #UP #CoronaVillains pic.twitter.com/3FtLntasSi
— Krishna Singh (@Krishna07728099) April 15, 2020
नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा का रहने वाले एक शख्स हाल ही में दिल्ली से लौटा था। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। 9 अप्रैल को उसका सैंपल लिया गया तो पता चला कि, वह कोरोना से संक्रमित है। इसी बीच 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार व आसपास के 53 लोगों की सैंपलिंग की। इसमें से 17 कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इसके बाद इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। तब से स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही थी।
मृतक के भाई की हालत खराब
इसी बीच मृतक के भाई की भी अचानक हालत बिगड़ गई। उसे होम क्वारैंटाइन किया गया था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मृतक के भाई व परिवार के अन्य तीन को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची थी। लेकिन, मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन उसे ले जाने से मना करने लगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समझाने का प्रयास किया तो हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच लोगों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया। टीम ने भागने का प्रयास किया तो जमकर पथराव किया गया।
Attack on doctor and policemen in Moradabad. Guess which community attacked them? pic.twitter.com/tSh2LS1BpQ
पथराव देखकर भाग खड़े हुए पुलिसकर्मी
पथराव देखकर चार पुलिसकर्मी मौके पर भाग निकले। भीड़ ने एक डॉक्टर एचसी मिश्र को बंधक बना लिया। एक टेक्नीशियन को पथराव में गंभीर चोटें आई हैं। एक सिपाही भी घायल हुआ है। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। मौके से पांच महिलाओं व सात पुरुषों को हिरासत में लिया गया। लेकिन कुछ देर बाद अचानक उमड़ी भीड़ ने फिर से पुलिस पर पथराव कर दिया। फायरिंग की गई। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि, हालात को काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी। घायल स्वास्थ्यकर्मी व सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल डॉक्टर ने कहा- बुजुर्ग ने बचाई मेरी जान, उसके बाद पहुंची पुलिस
घायल डॉक्टर एससी अग्रवाल ने कहा- हम कोरोना पीड़ित के परिवार से 4 पुरुषों को क्वारैंटाइन में लेने के लिए नवाबपुरा गए थे। जैसे ही वे एम्बुलेंस में बैठे, भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया। एक बुजुर्ग ने मुझे बचाया। फिर पुलिस पहुंची और अस्पताल भिजवाया।



