प्रदेशउत्तर प्रदेशकोरोना से चार की मौत, 462 नए संक्रमित मिलने से आंकड़ा 10569

कोरोना से चार की मौत, 462 नए संक्रमित मिलने से आंकड़ा 10569

कानपुर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 10 हजार पार कर गया। शनिवार और रविवार दो दिन मिलाकर 462 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आए 4 और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उधर, कोविड हॉस्पिटलों से 413 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसी तरह 518 होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 10569 हो गए हैं, उसमें से 324 की मौत हो चुकी है, जबकि 6228 स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 4017 हैं।

कोरोना से चार की मौत, 462 नए संक्रमित मिलने से आंकड़ा 10569
 जिले में अबतक कोरोना संक्रमण से 6228 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पतालों में 4017 एक्टिव केस हो गए हैं।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के मुताबिक शनिवार को सुजातगंज की 23 वर्षीय महिला, हरबंस मोहाल के 72 वर्षीय पुरुष, जाजमऊ गौशाला के 65 वर्षीय पुरुष, रामादेवी के 52 वर्षीय पुरुष, जाजमऊ के 66 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर के 60 वर्षीय पुरुष, गोविंद नगर के 80 वर्षीय पुरुष व कसिगांव के 37 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। रविवार को नानकारी के 70 वर्षीय, रतनलाल नगर के 63 वर्षीय, साकेत नगर के 47 वर्षीय व बिधनू के 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories