[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कथित रूप से पिटाई किए जाने के बाद आत्महत्या की युवती ने, पुलिस पर लगा आरोप
उत्तर प्रदेश

कथित रूप से पिटाई किए जाने के बाद आत्महत्या की युवती ने, पुलिस पर लगा आरोप

admin
Last updated: April 19, 2026 12:12 pm
admin
Share
SHARE

कथित रूप से पिटाई किए जाने के बाद आत्महत्या की युवती ने, पुलिस पर लगा आरोप

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा कथित रूप से पिटाई किए जाने के बाद एक 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। यह वाक्या नया रामनगर इलाके का है।

पीड़िता निशु चौधरी शनिवार को अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकते हुए पाई गईं। उसके परिवारवाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

निशु के परिवार के मुताबिक, वह शुक्रवार दोपहर को बलदाऊ चौक मार्केट गई हुई थीं। कुछ दुकानदारों ने पीड़िता और उसके दो दोस्तों पर पासपोर्ट चोरी करने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और उन्हें इंस्पेक्टर योगेश पाठक के हवाले कर दिया गया।

पुलिस तीनों को कोतवाली पुलिस स्टेशन लेकर आई और पूछताछ किए जाने के बाद उन्हें उनके परिवारवालों के हाथों सौंप दिया गया।

निशु के परिवार के सदस्यों ने कहा कि थाने में योगेश पाठक ने निशु की पिटाई की। शनिवार को उसे पुलिस ने दोबारा कोतवाली में हाजिरी लगाने को कहा था जिसे लेकर वह परेशान थी।

परिवार के एक सदस्य ने कहा, “इंस्पेक्टर द्वारा पीटे जाने के बाद से वह बहुत परेशान थी।”

निशु के आत्महत्या करने के बाद उसके परिवारवालों ने थाने जाकर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

सर्कल ऑफिसर (सीओ) संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने की कार्यवाही
Next Article कानपुर में कोरोना का कहर:बिलखते हुए डीएम के पैरों पर गिर पड़ी बेटी, बोली- आपने भी कुछ नहीं किया, इलाज में लापरवाही से पिता की जान गई

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?