[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुल्तानपुर। जनपद में 71 वां गणतंत्र दिवस सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को समेटे हुए है । राष्ट्रीय पर्व पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रगान तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों /कर्मचारियों को संकल्प दिलवाया और संबोधित किया और जनपद वासियों को शुभकामनाएं भी दी ।इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, शांति का प्रतीक कबूतर व गुब्बारे छोड़ें तथा पुलिस परेड की सलामी ली ,वही पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने पुलिसकर्मियों को संकल्प दिलवाया। वही विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया ।
