[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ताजमहल का दौरा करेंगीं मेलानिया ट्रंप, CM योगी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा की समीक्षा
उत्तर प्रदेश

ताजमहल का दौरा करेंगीं मेलानिया ट्रंप, CM योगी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा की समीक्षा

admin
Last updated: April 19, 2026 12:35 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगरा की यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24 फरवरी को ताजमहल का दौरा कर सकते हैं। वे शहर में दो घंटे ठहरेंगे।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री खेरिया एयरबेस से ताजमहल तक के मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।

ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सोमवार को अमेरिकी दूतावास की एक टीम भी आगरा का दौरा करने वाली है।

राज्य के मेहमानों की यात्रा की तैयारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सीधे तौर पर निगरानी रखी जा रही है।

आगरा के डिविजनल कमिशनर अनिल कुमार ने राज्य में आने वाले मेहमानों के लिए सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी हैं।

इस विशेष अवसर के लिए आगरा नगर निगम (एएमसी) ने ताजमहल जाने वाले मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी 17वीं शताब्दी के स्मारक के आसपास स्थित सभी अतिक्रमणों को हटा रहे हैं।

वहीं जिला मजिस्ट्रेट प्रभु नारायण सिंह ने वीवीआईपी मार्ग पर मरम्मत कार्य, सड़क के डिवाइडर पर पेंट करने, सड़क के दोनों तरफ दीवारें बनवाने, अनधिकृत और फटे होडिर्ंग्स को हटाने, आवारा जानवरों को हटाने और उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति की यात्रा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए हमारी टीमें पहले से ही काम पर लगी हैं। मुख्यमंत्री के 18 फरवरी को प्रस्तावित निरीक्षण से पहले सभी अतिक्रमण, अनधिकृत होडिर्ंग्स को हटा दिया जाएगा। सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है और बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। पूरे वीवीआईपी मार्ग को मेहमानों के स्वागत के लिए अच्छी तरह से सजाया जाएगा।

वहीं वीवीआईपी दौरे के दौरान 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही 200 अधिकारी और कई इंटेलिजेंस एजेंसी भी ड्यूटी पर रहेंगे।

मार्ग में पड़ने वाले सभी आवासीय और सरकारी भवनों की जांच की जाएगी। घरों में रहने वाले और दुकानों और शोरूम में काम करने वाले लोगों का सत्यापन कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही वहां स्थित होटलों के मालिकों को भी 18 फरवरी से आने वाले सभी मेहमानों का दैनिक आधार पर विवरण साझा करने के लिए कहा गया है।

वहीं पुलिस ने 400 ऐसे संभावित परेशानी उत्पन्न करने वालों की पहचान की है, जिन्होंने कई बार अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उनमें से कुछ ने हाल ही में इराक पर अमेरिकी हमले और ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का विरोध किया था।

यात्रा के दौरान आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP विधानसभा की कार्यवाही बाधित SP अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर
Next Article VARANASI: भगवान शिव के लिए महाकाल एक्सप्रेस में रिजर्व है 64 नम्बर सीट , यहां जानें इसके बारे में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?