जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 314 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया समान्नित
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।देश का 71वां गणतंत्र दिवस रिजर्व पुलिस लाइन जनपद अमेठी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश पासी मा0 राज्य मंत्री,गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग,उ0प्र0 सरकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड का मान प्रणाम लिया गया । तत्पश्चात नागरिक पुलिस, अग्निशमन पुलिस, रेडियो शाखा, यू०पी० 112, महिला पीआरवी रक्षा वाहिनी व होमगार्ड की टोली सहित कुल 14 टोलियों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई । सराहनीय कार्य कर जनपद पुलिस का नाम बढ़ाने वाले कुल 42 पुलिस के अधि०/कर्म०गण को मंच पर मुख्य अतिथि सुरेश पासी मा0 राज्य मंत्री,गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग,उ0प्र0 सरकार व जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा परेड में शामिल एवं जनपद के विभिन्न शाखाओं व थानो पर नियुक्त कुल 314 पुलिस अधि0/कर्म0 को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी अरूण कुमार, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक प्रियतोष त्रिपाठी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे । पुलिस लाइन अमेठी में भव्य परेड व देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति व साहस भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।
