प्रदेशउत्तर प्रदेशपीएफए के सदस्य साथ ले गए 2 कुत्तों को

पीएफए के सदस्य साथ ले गए 2 कुत्तों को

[object Promise]

इंदिरापुरम: शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में हमलावर हो रहे कुत्तों के खिलाफ बढ़ते गुस्से के बीच शनिवार को नगर निगम और पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंची। शुरुआत में कुछ रेजिडेंट्स सभी कुत्तों को लेकर जाने पर अड़ गए। आखिरकार पीएफए की टीम 2 कुत्तों को अपने साथ ले गई। वैक्सीनेशन करने के बाद इन्हें दोबारा सोसायटी में छोड़ा जाएगा।

पशु चिकित्सक और कल्याण अधिकारी डॉ़ अनुज ने बताया कि रेजिडेंट्स को बता दिया गया है कि टीम यहां आती रहेगी, इसलिए वे चिंता न करें। किसी दूसरे कुत्ते के हमलावर होने पर उसे भी ले जाया जाएगा। कुछ रेजिडेंट्स सभी कुत्तों को ले जाने की जिद कर रहे थे, लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देकर समझाने की कोशिश की गई।

गार्ड को दी हिदायत

नगर निगम की टीम सोसायटी में पहुंची, तब भी बाहर से कुछ कुत्ते परिसर में घुसते दिखे। इस पर सोसायटी के गार्ड को भी हिदायत दी गई कि वे बाहरी कुत्तों को अंदर आने से रोकें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories