लॉकडाउन के दौरान शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को किया गिरफ्तार

0
17

[object Promise]

लखनऊ । लॉकडाउन के दौरान शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को दबोचा है। शनिवार रात पकड़े गए आरोपितों के पास से 22 लीटर अवैध और 22 देशी शराब की बोतलें बरामद की हैं।

इंस्पेक्टर नाका सुजीत दुबे के के अनुसार एसआई सुबोध कुमार सिंह ने मोतीनगर से नेहरूनगर निवासी आशीष खुराना को गिरफ्तार कर देशी शराब की 17 बोतलें बरामद की गईं। वहीं, इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह के अनुसार एसआई कर्णप्रताप सिंह ने मशकगंज निवासी अक्षय बाजपेयी को गिरफ्तार कर चार लीटर अवैध शराब बरामद की है।

सरोजनीनगर थाने में तैनात एसआई संजय सिंह के मुताबिक गहरू महादेव रैदास और दीपक को घर से शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपितों के पास से 8 लीटर शराब बरामद हुई। उधर, वहीं बंथरा थाने में तैनात एसआई गोपीश्याम ने लतीफनगर निवासी गुड्डू को गिरफ्तार 10 लीटर शराब बरामद की है।