कुशीनगर में अलग अलग समूह बनाकर गाँव गाँव घूम रहे 14 मौलानाओं को पुलिस ने दबोचा

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के समीप गन्ने के खेत के रास्ते जा रहे 14 जमातियों को पकड़ा गया। इन्हें देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और उन सभी को जमातियों को पकड़कर शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय में पहुंचाया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना पता नेपाल के जिला सीरहा बताया। जमातियों ने बताया कि वे नेपाल में इस्तेमा जमात में जुड़े हैं और 15-17 फरवरी वीरगंज के पास आयोजित जलसे में शामिल हुए थे। ये लोग रक्सौल से बॉर्डर पार करके खड्डा पहुंचे थे और कई मस्जिदों में शामिल होते हुए दिल्ली जा रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *