शुक्लागंज /उन्नाव।
गंगा घाट कोतवाल की सख्ती के बावजूद क्षेत्र के बालूघाट चौकी क्षेत्र में इन दिनों चोरी छिपे गांजा बिकने की सूचना लगातार गंगाघाट पुलिस को मिल रही थी।जिसके आधार पर कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने स्वाट टीम को मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ,जिस आधार पर स्वाट टीम ने मादक पदार्थ विक्रेता पर शिकंजा करने की रणनीति बनाते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार बालूघाट चौकी क्षेत्र से कुख्यात मादक पदार्थ विक्रेता महिला विमला चतुर्वेदी को 2 किलो गांजे के साथ रंगे हाथों धर दबोचा ।
स्वाट टीम द्वारा धर दबोची गई महिला पूर्व में भी मादक पदार्थ की बिक्री में जेल जा चुकी है। गंगाघाट पुलिस ने कुख्यात मादक पदार्थ विक्रेता महिला के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी पकड़ने वाली टीम में शामिल अरुण कुमार उपाध्याय फिरोज अहमद हिमांशु चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।
