कुशीनगर में कोविड-19 महामारी के बीच पडरौना में बेहतर काम करने वाले पत्रकारों को राज मंत्री ने किया सम्मानित

0
9

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर :  हिंदू युवा वाहिनी के गोरखपुर बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी व प्रदेशसरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित राजपूत कटरा अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कोविड-19 महामारी को लेकर पत्रकार बंधुओं द्वारा करोना योद्धा के रूप में किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें मास्क गमछा देवर सम्मानित किया गया l इस दौरान नगर पालिका परिषद के मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने कहां की इस वैश्विक महामारी में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है. इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है l

 

पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर समाचार कवरेज कर लोगों को इस संकट की घड़ी में परोसने का काम कर रहे हैं l जिससे लोगों को देश प्रदेश जनपद की खबरें मिल रही है l उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार की भूमिका अनुकरणीय हैं. समाज के चौथे रूप में अपने बगैर जान की परवाह किए करोना कि इस लड़ाई में पूरी तरह से लगे हुए हैं. उन्होंने पत्रकारों को साधुवाद भी दिया .इस मौके पर डाक्टर गनेश पांडे, सौरभ टिबड़ेवाल,सर्वेश तिवारी माधव तुलस्यान,दीपक मौर्य,राजन सिंह,रितिक यादव का भी सराहनीय योगदान रहा।