प्रदेशउत्तर प्रदेशSHAHJAHANPUR CASE: सुप्रीम कोर्ट तैयार लॉ की छात्रा की याचिका पर सुनवाई...

SHAHJAHANPUR CASE: सुप्रीम कोर्ट तैयार लॉ की छात्रा की याचिका पर सुनवाई करने के लिए

SHAHJAHANPUR CASE: सुप्रीम कोर्ट तैयार लॉ की छात्रा की याचिका पर सुनवाई करने के लिए

शहजहांपुर/नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट भाजपा के पूर्व सासंद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म मामले को उत्तर प्रदेश से दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च को शाहजहांपुर की कानून की छात्रा की याचिका पर सुनवाई को अपनी सहमति प्रदान कर दी है। छात्रा ने पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, अपनी याचिका में छात्रा ने केस को उत्तर प्रदेश से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है।

पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। लॉ छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व भाजपा सांसद चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन फरवरी को जमानत दे दी थी।

यहां जानें मामला…

शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने के आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा लापता हो गई। इसके बाद उसे पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया। इस मामले में 25 अगस्त को पीड़िता के पिता की ओर से कोतवाली शाहजहांपुर में अपहरण और जान से मारने की स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरी ओर, चिन्मयानंद के वकील की तरफ से छात्रा व उसके दोस्तों पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories