उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : महाशिवरात्रि के अवसर पर पडरौना शहर से व्यापारी अंशुमान बंका के नेतृत्व में हर साल की भांति इस बार भी दोपहर बाद भगवान भोलेनाथ शिव की बारात निकाली जायेगी,जो पूरे नगर में भ्रमण कर पुनः गंगीराम मंदिर पहुंच संपन्न होगी। भक्तों द्वारा एक सप्ताह पुर्व से ही इसकी चल रही तैयारी पुरी कर ली गईं है।
बताते चलें कि आज से शुरू हो रहा है महाशिवरात्रि के पर्व शुक्रवार के पहले दिन कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से निकाले जाने वाली शिव की बारात अपने आप में अद्भुत और अलौकिक होगी,इतना ही नहीं भगवान शिव के बरात में भोलेनाथ के मस्तक पर एक ओर चंद्र सजी होगी है,तो दूसरी ओर महाविषधर सर्प भी उनके गले का हार बने रहेंगे।
जबकि इस इस बारात में शामिल होने वाले विभिन्न प्रकार से सजी झांकियों में भगवान शिव के अलावे भूत-प्रेत,नंदी, महाराज,सर्प,मयूर व मूषक समेत कई प्रकार की अद्भुत झांकियां देखने को मिलेगी । बरात में डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों में शिव तांडव के रुप में नृत्य करते होंगे,विवाह के समय श्रद्धालुओं के साथ शिव, विष का पान,भस्म लगाए त्रिशूलधारी कही ना कही मन मोह लेने का कार्य करेंगे ।
