तो कुशीनगर में पडरौना-तमकुहीरोड के बीच मोहनपट्टी गांव के पास एनएच के गड्ढों ने लील ली चंदन जिंदगी !

0
12

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : दो बाईकों में हुई टक्कर में युवक की जान चली गयी। गुरुवार की सुबह हुए इस हादसे के पीछे क्षतिग्रस्त एनएच और उस पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को एक वजह माना जा रहा है। पडरौना-तमकुहीरोड मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस रास्ते पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आशंका जतायी जा रही है कि गुरुवार की सुबह कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के मोहनपट्टी गांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क के चलते दो बाईक आपस में टकरा गयी।

इस घटना में मोहनपट्टी गांव निवासी चंदन पुत्र केदार चौहान उम्र 17 को गांव के ही आरपीएन चौहान अपने गांव से डिस्कवर बाइक से बगल टोला स्थित सरकारी दुकान से राशन लाने के घर से निकला था,कि पडरौना-तमकुहीरोड मार्ग मोहनपट्टी गांव के निकट बाइक आपस में टकरा गई जिसमें दोनों बाईक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।

उधर घटना के दौरान अगल बगल से जुटे लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां,चंदन पुत्र केदार चौहान उम्र 17 की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि इलाज के दौरान चंदन के सर में गंभीर चोट लगने के वजह से अगले दिन मौत हो गई,जबकि अन्य दो बाइक सवारों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चंदन की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत से परिजनों के में चीत्कार मची हुई है,घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है ।