मिर्जापुर। नेपाल से लौटे युवक को बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। कोरोना का संदिग्ध मरीज सोमवार की रात रोशनदान तोड़कर भाग निकला। जानकारी मिलते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।. तत्काल अलर्ट जारी करते हुए जिलाधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई। मरीज अस्पताल का रोशनदान तोड़कर भाग गया। मरीज के भागने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार देर रात मरीज को दुबारा उसी के घर से पकड़कर अस्पताल में एडमिट कराया गया।
तीन संदिग्धों के साथ था एडमिट
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज को सोमवार की सुबह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।अस्पताल में जापान, दुबई और काठमांडु से लौटे तीन संदिग्ध भर्ती हैं। इनमें जापान से लौटे युवक को एक कमरे में जबकि दुबई और काठमांडू से लौटे संदिग्ध को दूसरे कमरे में रखा गया था। काठमांडू से लौटे संदिग्ध का अभी सैंपल नहीं लिया गया था। रात लगभग आठ बजे वह बाथरूम का रोशनदान तोड़कर भाग निकला।
दुबारा किया गया भर्ती
एसआईसी डॉ आलोक कुमार ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी और मरीज को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया। करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे घर से ही उसे दोबारा पकड़ लिया गया। फिलहाल मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मंगलवार को उसका सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।
