रीपोर्ट: हर्ष यादव
मुसाफ़िरखाना(अमेठी)।कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन से गरीबों और असहायों के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्ना हो गया है।ऐसे में उनकी मदद के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं।जरूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं।कारोना संकट के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन चल रहा है।कोरोना संक्रमण से बचने हर कोई अपने घरों में दुबका है।
ऐसे लोगों को मदद पहुचाने का काम विकास खण्ड के गांव मुहीद्दीनपुर के सभी पुरवे में समाजसेवी व प्रधान प्रतिनधि डॉ जीशान हुसैन नियमित तौर पर गाँव में सब्जी किट व खाद्य सामग्री कुछ आर्थिक मदद के साथ बाट रहे है।
इस दौरान सभी लोगो ने सोशल डिस्टेंश का ध्यान में रखते हुए यह सामग्री बांटी गई , एक एक करके लोगो को सब्जी व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया जिसमें टमाटर, हरी मिर्ची, करेला , बरबट्टी, लवकी, कद्दू , पत्तागोभी, बैगन,तेल,मसाला,चीनी,दाल,साबुन,चायपत्ती आदि जैसे अन्य जरूरती सामग्री बांटी गई ।कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लॉक डाउन के कारण लोगों के घरों में रहने के कारण अधिकांश लोगों के सामने खाने पीने की समस्या हो रही है इस समस्या को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि डॉ जीशान हुसैन ने जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री देने का काम कर रहे है और लोगो में घर में रहने के साथ लाक डाउन का पालन करने के लिए अनुरोध भी कर रहे है ।साथ में जुनेद अहमद,नाबेद अहमद,शहरयार भी मौजूद रहे।
बोले डॉ० साहब….
यह जनसेवा का क्रम लगातार चलता रहेगा जब तक कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लाक डाउन के बंद न हो जाने तक।डॉ हुसैन ने यह भी बताया कि संकट के इस दौर में मैं अपनी जन्मी कर्मभूमि में किसी को भूखा नही सोने दूंगा,मैं जिस लायक हूं,हमेशा जन सेवा में हाजिर हूं और रहूंगा।
