[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » परम्परागत विराट किसान मेला दाता धूनी करीमशाह के दूसरे दिन खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री, उ0प्र0 द्वारा किया गया मेले का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

परम्परागत विराट किसान मेला दाता धूनी करीमशाह के दूसरे दिन खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री, उ0प्र0 द्वारा किया गया मेले का निरीक्षण

admin
Last updated: April 19, 2026 12:37 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

किसान बन्धु को जैविक खेती कर अपनी आय बढ़ाने हेतु किया प्रेरित – रणवेन्द्र प्रताप सिंह

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के कुशल निर्देशन में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के अन्तर्गत कृषि विभाग के तत्वाधान में दाता धूनी करीमशाह, चकशिवपुर, ब्लाक बल्दीराय में 6 से 10 फरवरी तक (05 दिवसीय) चलने वाले परम्परागत विराट किसान मेला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद उ0प्र0 श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘धुन्नी सिंह‘‘ द्वारा आज जनपद भ्रमण के दौरान पहंुच कर मेले में लगे प्रदर्शनी स्टाॅलों का निरीक्षण करने के पश्चात आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने सम्बोधन में जैविक खेती पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किसान भाईयों से कहा कि अपने खेतों की मिट्टी की जाॅच अनिवार्य रूप से करायें, ताकि आपके खेतों में जिन तत्वों की कमी हो उसको पूरा कर अपने उपज को बढ़ा सकते हैं। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री उ0प्र0 ने किसानों कहा कि काला नमक धान की खेती करें। उन्होंने आधुनिक तकनीकी ढंग से खेती किये जाने के लिये किसानों को प्रेरित किया और कहा कि भारत में जब किसान सम्पन्न होगा, तो हमारा देश सम्पन्न एवं खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि मेले एवं प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद के किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि किसानों में जागरूकता उत्पन्न हो और आधुनिक तकनीकी से खेती कर अपनी आय को दो गुना करें। संगोष्ठी का संचालन करते हुए उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र शाही ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी। कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन डाॅ0 सौरभ वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कम लागत से अधिक उत्पादन किसान जागरूक होकर कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र, सुलतानपुर डाॅ0 ए0के0 सिंह ने सम-सामयिक खेती के बारे में सम्यक जानकारी दी। वहीं नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय नरेन्द्रदेव कुमारगंज, फैजाबाद डाॅ0 ओ0पी0 सिंह ने फूलों, सब्जी व बागवानी एवं पशु पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मेले में उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, डिप्टी आरएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी सहित ब्लाक प्रमुख लम्भुआ तथा जनपद के प्रगतिशील किसान व क्षेत्रीय किसान बन्धु आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वित्तीय वर्ष 2019-20 में पेंशन तथा अन्य स्रोतों से आय सम्बन्धी आयकर विवरण कोषागार में 20 फरवरी तक जमा कर दें पेंशनर्स- वरिष्ठ कोषाधिकारी
Next Article थाना कमरौली पुलिस द्वारा चोरी की 09 अदद मोटरसाइकिल, 01 खुली हुई मोटरसाइकिल व 01 बोरी मोटरसाइकिल के पार्ट्स के साथ 03 अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?