[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने दो युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने दो युवक गिरफ्तार

admin
Last updated: April 19, 2026 12:20 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। 12 जून को मुख्यमंत्री आवास समेत 50 महत्वपूर्ण इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गोंडा से सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। यह छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि रंजिश में गांव के लोगों को फंसाने के लिए यह मैसेज किया गया था। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गोंडा के रहने वाले दो युवकों पर शिकंजा कसा है । एसीपी गंज की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों का नाम मुकेश और राजा बाबू है। ये दोनों युवक गोंडा के टीकर इलाके के रहने वाले हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी सर्विस ‘Dial 112’ के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की भी धमकी दी गई थी। इसमें ‘Dial 112’ की बिल्डिंग भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक मैसेज में लिखा था, ”हम पूरे उत्तर प्रदेश में धमाके करेंगे और सरकार देखती रह जाएगी.” इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुख्यमंत्री आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू हो गई थी।

गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से दो युवकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने इस मामले में दो युवकों वहाब और कामरान अमीन को गिरफ्तार किया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article SP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Next Article ट्रक और ऑटो की बिहार के गया में आमने-सामने टक्कर, 7 लोगों की मौत, 15 घायल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?