[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पुलिस की हिरासत में दो युवक दस हजार बुलेट बाइक चेक करने के बाद…
उत्तर प्रदेश

पुलिस की हिरासत में दो युवक दस हजार बुलेट बाइक चेक करने के बाद…

admin
Last updated: April 19, 2026 12:11 pm
admin
Share
SHARE

पुलिस की हिरासत में दो युवक दस हजार बुलेट बाइक चेक करने के बाद…

बुलंदशहर। अमेरिका में पढ़ रही मेधावी छात्रा सुदीक्षा भाटी की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले का सच सामने लाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बुलंदशहर के साथ ही जिले के आसपास के क्षेत्र की दस हजार बुलेट बाइक खंगालने के बाद सुदीक्षा भाटी की मौत के जिम्मेदार पुलिस के शिकंजे में हैं। पुलिस ने दो युवकों दीपक सोलंकी और राजू जाटव को हिरासत में लिया है। अब इनकी आधिकारिक गिरफ्तारी होनी है।

सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पड़ताल के बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को एक गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की। दीपक सोलंकी तथा राजू जाटव ने कहा कि वह सुदीक्षा की मौत के मामले में गुनहगार नहीं है और न ही वह छेड़छाड़ कर रहे थे। सुदीक्षा की मौत दुर्घटना में हुई थी।आरोपियों ने सुदीक्षा भाटी के साथ छेडख़ानी वाली बात से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को बताया कि एक ट्रक की वजह से हादसा हुआ था।

बुलेट बाइक का हुलिया बदलते ही शक गहराया

सुदीक्षा भाटी की मौत से मची खलबली के बाद दीपक सोलंकी व राजू जाटव के भी हाथ-पांव ढीले पड़ गए थे, यह दोनों इस मामले से बचने के प्रयास में तमाम जतन कर रहे थे। इसी क्रम में इन दोनों ने बुलेट बाइक का हुलिया भी बदल दिया। पुलिस ने जब दस हजार बुलेट मोटरसाइकिल की पड़ताल की तो इनकी बाइक का बदला हुलिया ही शक को सच साबित करने के लिए काफी था। पुलिस ने आरोपितों से कई सवाल दागे हैं कि जब वह गुनहगार नहीं है तो उन्होंने बुलेट बाइक का हुलिया क्यों बदला। वह पुलिस से क्यों भागे घूम रहे थे। आरोपितों के पास पुलिस के इन सभी सवालों का कोई जवाब नहीं है।

सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद केस की पड़ताल में लगी पुलिस ने दस हजार 700 मोटरसाइकिल खंगाली, तब आरोपियों तक पहुंच सकी। दोनों आरोपी बुलंदशहर के ही निवासी हैं। उन्होंने मामला गरमाने पर पुलिस से बचने के लिए काले रंग की बुलेट पर मिलिट्री के कलर की पॉलीथिन चढ़वा दी थी। इसके साथ नंबर प्लेट पर लिखा जाति सूचक शब्द भी हटवा कर नई नंबर प्लेट लगवा दी। सुदीक्षा मामले की जांच करते हुए पुलिस के हाथ में दो संदिग्ध युवक लगे हैं। यह दोनों युवक काले रंग की बुलेट पर बुलंदशहर भूड़ चौराहा से सुदीक्षा की बाइक के आगे पीछे होते हुए चले थे। इसके लिए रास्ते में मिले दो-तीन लोगों से भी जानकारी जुटाई गई है।

आरोपित राजू जाटव और दीपक सोलंकी को हादसे के अगले दिन जानकारी मिली कि मामला अधिक सुॢखयों में आ गया है। जिसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए प्लान बनाने लगे। इसी प्लान के तहत उन्होंने बुलेट बाइक को भूड़ चौराहे स्थित एक बाइक मैकेनिक के यहां पर बाइक का रंग, चेन सेट आदि सबकुछ बदलवाया। जिस मिस्त्री ने बुलेट बाइक का हुलिया बदला है। उसे और उसके सहयोगी को भी हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मैकेनिक का कहना है कि खुद राजू जाटव भी एक मैकेनिक है। उसने भी बुलेट का हुलिया बदलने में काफी मदद की है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया इन दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। शनिवार की देर रात पुलिस को यह सफलता मिली है। दोनों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। आज इस प्रकरण पर आइजी मेरठ जोन या फिर वह खुद इस मामले में पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता करेंगे।

बुलंदशहर के औरंगाबाद में ग्रेटर नोएडा दादरी की रहने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी का औरंगाबाद में 10 अगस्त को बुलेट मोटरसाइकिल से ऐक्सिडेंट में मौत हो गई थी। गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी क्षेत्र के गांव डेरी स्केनर निवासी छात्रा सुदीक्षा भाटी थाना औरंगाबाद क्षेत्र में ननिहाल मामा के गांव जा रही थी। सुदीक्षा भाटी के पिता जितेंद्र भाटी ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ जानबूझकर हादसा करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भय्याजी जोशी ने कहा- बड़े देशों के चंगुल से मुक्त होकर करें विकास
Next Article 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?