कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के खड्डा खुर्द में छप्पर के भीतर बांधी गई गाय को रात में चुरा ले गए अज्ञात चोर

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना क्षेत्र के खड्डा खुर्द गांव में गत दिनों रात में छप्पर के भीतर बांधी गई गाय को अज्ञात पशु चोर चुरा ले गए। हालांकि गाय मालकिन ने चोरी हुई गाय को खोजने की बहुत कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गाय मालकिन द्वारा इस बारे कोतवाली पडरौना पुलिस को। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

खड्डा खुर्द गांव निवासिनी मीरा देवी ने कोतवाली पडरौना पुलिस को दिए गए तहरीर में जिक्र किया है कि,घर के बगल में छप्पर के नीचे गत दिनों अपने गाय को बांध कर रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई थी,उसी रात के करीब 1:00 बजे छप्पर के पास गई तो पाया कि मौके से गाय गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद गाय का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *