कुशीनगर में पडरौना के भटवलिया में अज्ञात चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना

0
16

कुशीनगर में पडरौना के भटवलिया में अज्ञात चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भटवलिया में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया ।छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखा नगदी,जेवर सहित लाखों के सामान चुरा ले गयें ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। इस घटना से सुरक्षा को लेकर गांव के लोग सहमें हुए हैं।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामाशीष, बच्चा, जियूत, रामविलास के घर के परिजन रोज की तरह भोजन करने के उपरांत अपने अपने कमरे में सोने चले गए, जब घर में खटर पटर की आवाज सुनाई दी तो नींद खुल गई तब तक चोरों ने नगदी गहने सहित अन्य सामान बाक्स तोड़ चुरा कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का बारीकी से तहकीकात किया। इस बावत पूछे जाने पर सीओ सदर ने बताया कि अगर चोरी की घटना हुई है तो इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जल्द इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।