लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का दिल्ली में सोमवार को निधन हो गया। सिरोही (74) लिवर की बीमारी के चलते नौ फरवरी को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को ही बुलंदशहर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।