UP:4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष की हत्या के मामले में

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

लखनऊ। विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कमिश्नर ऑफ़ पुलिस सुजीत पांडेय के निर्देश पर चौकी प्रभारी परिवर्तन चौक संदीप व पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है।
हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मोबाइल स्नैचिंग थ्योरी पर भी काम कर रही है। ज्वाइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बताया कि हमलावरों ने रंजीत बच्चन और उनके मौसेरे भाई का मोबाइल छिना और इसी क्रम में गोली चली और रणजीत बच्चन की मौत हो गई। एक गोली आशीष के हाथ में लगी है। उन्होंने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। यह भी जानकारी मिल रही है कि पारिवारिक विवाद भी था, जिस मामले में गोरखपुर में एक एफआईआर भी दर्ज है।

आपकाे बताते जाए कि विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन को आज मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद बाइक से बदमाश फरार हो गए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है कि सब ठीक है। यहां कानून का राज नहीं है।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *