कुशीनगर में विकास भवन के भीतर दीवार पर गांधी अंबेडकर के चित्र के समक्ष बने मूत्रालय व पीक दान का वीडियो-फोटो वायरल

0
12

[object Promise]

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : राष्ट्रीय विभूतियों के अपमान का  कुशीनगर जनपद के विकास भवन की दीवार पर देखा जा सकता है। विकास भवन परिसर की दीवार पर संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष यहां आने वाले लोग लगातार अपमान कर रहे हैं। चित्र का के सामने मानो पी पीक दान-मूत्रालय बन चुका हो । विकास भवन के कर्मचारियों के माने तो कभी इन्हीं महापुरुषों का चित्र इनके दफ्तर के अंदर हुआ करते थे,लेकिन पुराना होने के बाद इन महापुरुषों के चित्र को सुरक्षित जगह पर रखने के बजाय खुद अपने ही विकास भवन के ऊपरी छोर दीवार पर छोड़ रखा है। 

हर साल इन महापुरुषों को लेकर जयंती बड़े ही उत्साह पूर्व विभागीय कर्मचारी के साथ पूरे भारत के देश के लोग मनाते चले आ रहे हैं,लेकिन यहां गांधी अंबेडकर के चित्र की दुर्गति पर किसी का ध्यान नहीं है। यही नहीं जिस हॉल में दीवार पर पड़े चित्र की दुर्दशा हो रही है, एसे में एक सामाजिक नेता इंतजारउल हक ने अपने फेसबुक आईडी पर वीडियो के साथ साथ फोटो भी वायरल की है । जबकि इसी विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के अलावा तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का यहां लगातार आना-जाना बना रहता है,लेकिन किसी ने भी महापुरुष के चित्र की बुरी हालत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।