VIDEO : बच्ची के शरीर पर अपने आप उभर रहे हैं राधे-राधे और राम-राम शब्द, जिसे देखकर डाक्टर भी हैरान

0
17

उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के माधोगंज ब्लॉक के गांव सहिजन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे परिवारीजन और डाक्टर देख कर हैरान हैं। कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई ईश्वर का आर्शीवाद। मिली जानकारी के अनुसार ये हैरान करने वाली घटना एक आठ साल की एक बच्ची साथ घटित हुई है।

आपको बता दे कि बच्ची के शरीर पर अपने आप राधे-राधे और राम-राम शब्द उभर रहे हैं। जिसे देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान हो गये हैं। हालांकि अभी तक किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों है। 

VIDEO



परिजन बताते है कि साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से ईश्वरीय नाम उभर रहे हैं। हिन्दी भाषा में उभर रहे ये नाम साफ तौर पर पढ़े जा सकते हैं. परिवार के लोगों ने पहले इसे नजरअंदाज किया। हालांकि बाद में बच्ची को लेकर वे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने बताया कि बच्ची को देखने के बाद डॉक्टर भी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहे हैं। बच्ची की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।