कुशीनगर में घर लौटते समय चौराहे पर कीचड़ में फिसल गई साइकिल,ट्राली के चपेट मे आने से चली गई जान

0
12

[object Promise]

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही चौराहे पर शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर को थाने ले जाकर कार्रवाई में जुट गई। कटाई भरपुरवा गांव के दुसाधीपट्टी टोला निवासी सुरेश गोंड़ (उम्र 45 वर्ष) साइकिल से कहीं गया हुआ था। उधर से घर लौटते वक्त पड़रही चौराहे पर उसकी साइकिल कीचड़ में फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर गन्ना लेकर चौराहे पर पहुंचा, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना देख आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना जटहां बाजार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि ट्रैक्टर-ट्राली को थाने भिजवा कार्रवाई में जुट गई। एसओ जटहां बाजार अमरेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।