लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज चौथा बजट पेश कर किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि यह बजट 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख का है। वित्त मंत्री योगी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान किए गएविकास कार्यों की जानकारी दी गई हैं। विकास के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए सुरेश खन्ना ने एक शायरी पढ़ती हुए कहा है कि ‘गैर परों से उड़ सकते हैं, हद से हद की दीवारों तक, अंबर तक तो वही उडे़ंगे, जिनके अपने पर होंगे।
धार्मिक स्थलों पर फोकस….
अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 85 करोड़ की व्यवस्था है। साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़, जबकि तुलसी स्मारक भवन के लिए 10 करोड़ की व्यवस्था हुई है। इसके अलावा वाराणसी में संस्कृति केंद्र की स्थापना के लिए 180 करोड़ दिए गए हैं। वहीं, पर्यटन इकाई के प्रोत्साहन के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था है। गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपए की व्यवस्था है, जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा सुरेश खन्ना ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए अपनी सरकार की नीयत को भी सराहा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अपराध में कमी आई है, जो एक बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, तेजाब, बलात्कार से पीड़ितों को आर्थिक सहायता के लिए 28 करोड़ की व्यवस्था, सेफ सिटी लखनऊ योजना के लिए 97 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है।

