प्रदेशउत्तर प्रदेशयोगी सरकार 23 लाख वसूलेगी CAA प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने वालों...

योगी सरकार 23 लाख वसूलेगी CAA प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने वालों से

[object Promise]

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सीएए प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ को लेकर प्रशासन ने 53 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने बताया कि हमने 53 लोगों को लगभग 23,41,290 रुपए के नुकसान की भरपाई करने के आदेश जारी किए गए हैं।
आपको बताते जाए कि गत वर्ष 20 दिसंबर को सीएए को लेकर हुए हिंसात्‍मक‍ विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था।

मुजफ्फरनगर जिला राज्‍य में पहला ऐसा जिला बन गया है जहां पर वसूली के लिए कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने ऐलान किया था कि वह प्रदर्शन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई उपद्रव करने वाले लोगों से ही करेगी।

57 लोगों को जारी किया था नोटिस…

एक महीने पहले ही जिला प्रशासन ने 57 लोगों को नोटिस जारी किया था और जवाब मांगा था कि 20 दिसंबर को हुए विरोध प्रदर्शन के लिए उनसे हर्जाना क्‍यों न वसूला जाए। पुलिस ने जिन 57 लोगों को नोटिस जारी किया था, उनमें से 53 लोगों ने अपना जवाब दाखिल किया है। उन्‍होंने कहा कि वे इस हिंसा में शामिल नहीं थे। तीन लोगों ने अपना जवाब नहीं दिया। इसके बाद अब जिला प्रशासन ने 53 लोगों से 23.41 लाख रुपए की वसूली के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। इस धन को 53 लोगों को सामूहिक रूप से जमा करना होगा। जांच के दौरान 4 लोगों को क्‍लीन चिट दे दी गई। इनमें से एक नाबालिग भी था।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories