बेंगलुरु में भड़की हिंसा फेसबुक पोस्ट के कारण, 60 पुलिसकर्मी घायल

admin
By admin
2 Min Read

बेंगलुरु में भड़की हिंसा फेसबुक पोस्ट के कारण, 60 पुलिसकर्मी घायल

बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार देर रात को बवाल हो गया. कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के करीबी द्वारा लिखे गए एक फेसबुक पोस्ट पर कुछ लोग भड़क गए. जिसके बाद भीड़ ने विधायक के घर पर हमला कर दिया, इस दौरान आगजनी-पत्थरबाजी और पुलिस से भिड़ंत हो गई. देर रात हुए इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं. उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरू स्थिति आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की।

बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। हंगामे को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। एक शख्स घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हालात को काबू करने के लिए बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन के आस-पास कर्फ्यू भी लगाया गया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *