बदमाश चुरा ले गए लाखों का माल, आठ दुकान व मकानों में चोरी

admin
By admin
4 Min Read

जयपुर। शहर में पुलिस की ढीली गश्त व्यवस्था का लाभ उठाकर चोरों ने आठ दुकान व मकानों को निशाना बना कर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी ले गए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर थाना इलाके में सोमवार देर रात चोरों ने एक के बाद एक कर चार दुकानों को निशाना बना डाला। चोर इन दुकानों से नकदी व अन्य सामान ले गए। थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित इन दुकानों में चोरों ने वारदात की है। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।
पुलिस के अनुसार थाने से महज सौ मीटर दूर जनता स्टोर में चोर एक के बाद एक कर चार दुकानों के शटर ऊंचा कर नकदी व अन्य सामान ले गए। सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जांच अधिकारी एसआई सुषमा ने बताया कि चोरों ने एक ज्यूसए गि ट आइटमए मेडिकल व एक अन्य दुकान का शटर ऊंचा किया है। चोरी गए सामान की जानकारी दुकानदारों से ली जा रही है। घटना स्थल व उसके आस.पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है।
वहीं आमेर थाना इलाके में सराय बावडी निवासी संतोष देवी ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां पर गई थी पीछे से चोर मकान का ताला तोडक़र अंदर घुसी और सोने का मंगलसूत्रए कानों की बालीए तीन जोडी पायलए टीकाए कनकतीए चांदी के कड़े और अस्सी हजार रुपए ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब दस लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। घटना का पता पीडि़त परिवार को वापस लौटने पर लगा। परिवार वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था और कमरों का सामान बिखरा हुआ था।

दूसरी घटना में करधनी थाना इलाके में कनकपुरा निवासी महेंद्र कुमार के मकान का ताला तोडक़र चोर सोने चांदी के जेवरात व नकदी ले गए। वारदात के समय परिवार रिश्तेदार के यहां पर गया हुआ था।

तीसरी घटना में प्रतापनगर थाना इलाके में मिथिला विहार जगतपुरा निवासी प्रकाश चंद ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गया था पीछे से चोर मकान का ताला तोडक़र नकदी व जेवरात ले गए। चोर मकान से करीब पंद्रह लाख रुपए के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपए की नकदी ले गए। चोरी की जानकारी पीडि़त को उनके पडौसी ने दी।
चौथी घटना में सांगानेर सदर थाना इलाके में परिवार बाजार में खरीददारी करने गया था वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। चोर मकान से सोने चांदी के जेवरात व नकदी ले गए।
पुलिस के अनुसर त्रिवेणी एन्कलेव गोविंदपुरा निवासी नरेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ दोपहर करीब दो बजे बाजार गया था पीछे से चोर मकान का ताला तोडक़र अंदर घुसे और मकान से सोने चांदी के जेवरात व दस हजार रुपए ले गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *