विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की समीक्षा बैठक

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

ज्वालामुखी। योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश चंद धवाला ने विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सरकर द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा अधिकारियों से मांगा और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में सभी योजनाओं को गम्भीरता से लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा लिया और उनकी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी लम्बित विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रह कर पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शीत कालीन दौरे को ध्यान में रखते हुए उनके सम्भावित ज्वालामुखी प्रवास को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास को देखते हुए हर व्यवस्था को ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ज्वालामुखी का सम्भावित प्रवास क्षेत्र के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेगा, अतः इसकी गम्भीरता को देखते हुए सब तैयारियों का ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज, खंड विकास अधिकारी राजीव सूद, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा, मंडलाध्यक्ष मान चंद, उपाध्यक्ष विजय मेहता, पूर्व अध्यक्ष चमन पुंडीर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *