बिहार में मानव श्रृंखला के दौरान शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

दरभंगा। बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के साथ नशा-मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को राज्यभर में मानव श्रृंखला बनाए जाने के दौरान यहां एक शिक्षक की मौत हो गई। दरभंगा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दरभंगा में मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ सड़क पर पहुंचे एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान मोहम्मद दाऊद के रूप में की गई है, जो एक उर्दू स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ़ त्यागराजन एस़ एम़ ने आईएएनएस को बताया कि दरभंगा के केउटी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। त्यागराजन ने कहा कि अधिकारियों की एक टीम को उनके घर भेजा गया है। उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

[object Promise]

पूरे बिहार में रविवार को अपराह्न 11: 30 बजे से 12 बजे तक मानव श्रृंखला बनाई गई थी। सरकार का दावा है कि इस मानव श्रृंखला में करीब 4:25 करोड़ लोगों की भागीदारी के साथ 16 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी कतार बनाकर बिहार ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *