Tech खबरेंअडानी ग्रुप का बैनर मिलते ही इस कंपनी की लॉटरी निकल पड़ी-

अडानी ग्रुप का बैनर मिलते ही इस कंपनी की लॉटरी निकल पड़ी-

डेस्क। अडानी ग्रुप ने बीते दिनों मीडिया सेक्टर की कंपनी क्विंटिलियन बिज़नेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (QBM) की माइनॉरिटी (Minority) हिस्सेदारी खरीदी है। इसके बाद QBM की पैरेंट कंपनी क्विंंट (Quint) डिजिटल के शेयर ने बड़ा उछाल मारा है।

क्विंट का दो दिन में 50 फीसदी शेयर बढ़ा है। गौतम अडानी के क्यूबीएम में निवेश करने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड क्यूबीएम की पैरेंट कंपनी क्विंंट डिजिटल मीडिया के शेयरों में 50 फीसदी तक वृद्धि देखने को मिली है। इस खबर के आने के बाद शेयर 403 रुपए पर खुलकर 483 रुपए पर बंद हुआ। जबकि आज गुरुवार को शेयर 483 रुपए प्रति शेयर पर खुलकर 580 पर कारोबार कर रहा है।

भारत में डिजिटल मीडिया सेक्टर में क्विंंट डिजिटल मीडिया शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली कंपनी है। क्विंंट डिजिटल मीडिया; क्विंंट डिजिटल; द न्यूज़ मिनट और यूथ की आवाज़ नाम के अलग अलग डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स का संचालन करती है। आपको बता दें कि QBM क्विंंट डिजिटल मीडिया की सहायक कंपनी है जो अमेरिकी मीडिया समूह ब्लूमबर्ग के साथ मिलकर बिजनेस न्यूज बीट पर कार्यरत है।

ये भी जान लीजिए, QBM में गौतम अडानी के माइनॉरिटी हिस्सा खरीदने के बाद अमेरिकी मीडिया समूह ब्लूमबर्ग QBM से स्वयं ही अलग हो गया है। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories