Bharat on Google Maps: गूगल मैप पर इंडिया की जगह तिरंगे के साथ दिखा भारत

admin
By admin
2 Min Read

Bharat on Google Maps: भारत और इंडिया का युद्ध छिड़ा हुआ है। सरकार ने देश का नाम आधिकारिक तौर पर भारत करने के संकेत दे दिए हैं। विपक्ष का दावा है कि उनके गठबंधन का नाम इंडिया है जिससे सरकार घबराई हुई है। अभी भी कई जगहों पर भारत को इण्डिया कहकर सम्बोधित किया जा रहा है। लेकिन जी 20 की समिट में मोदी की डेस्क से लेकर अन्य सभी जगहों पर देश का नाम भारत ही दिखा।

वही अब गूगल मैप ने भी देश का नाम भारत स्वीकार कर लिया है। जब आप अब गूगल मैप पर भारत सर्च करते हैं तो आपको एशिया का एक देश दिखाई देता है और उसपर तिरंगा झंडा भी दिखता है। गूगल मैप पर देश का नाम भारत स्वीकृत होना यह संकेत दे रहा है की जल्द ही वैश्विक स्तर पर हमारा देश इंडिया नहीं बल्कि भारत के नाम से पहचाना जाएगा। 

कैसे गूगल पर दिखेगा भारत:

गूगल मैप अभी एशिया के देश में भारत और इंडिया दोनों को दिखा रहा है। आप चाहें अंग्रेजी में गूगल मैप पर भारत लिखें या फिर हिंदी में आपको भारत एशिया का एक देश दिख जाएगा। वही अगर आप इंडिया लिखते हैं तब भी गूगल मैप आपको एशिया का एक देश दिखा देगा। अभी भारत और इंडिया एक ही हैं। लेकिन गूगल मैप ने दोनों को स्वीकृति दे रखी है। यूजर्स अपनी सुविधा के मुताबिक गूगल मैप पर इंडिया या भारत कुछ भी सर्च कर सकते हैं। 

हालाकि यदि आप गूगल मैप के हिंदी वर्जन में भारत सर्च करते हैं तो आपको देश के मैप के साथ एशिया का एक देश भारत बोल्ड अक्षर में दिखेगा। वही अगर आप इंग्लिश वर्जन में भारत सर्च करते हैं तो आपको एशिया के एक देश का मैप दिखेगा जिसपर इंडिया लिखा होगा। लेकिन गूगल मैप अब आपको भारत सर्च करने पर एक देश का रिजल्ट दिखायेगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *