क्या आप भी हो गए हैं अनजान कॉल से परेशान

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क : कई बार दिनभर में अनगिनत बार अनजान कॉल्स आपको परेशान कर देते हैं। हर दिन कम से कम 4 से 5 फेक कॉल्स तो आपके पास आते  ही  होंगे। कुछ कॉल बैंक लोन तो कुछ किसी कंपनी की तरफ से होते ही हैं। कुछ लोग ऐसे कॉल्स से बचने के लिए ट्रूकॉलर एप या किसी अन्य की मदद से नंबर को ब्लॉक भी कर देते हैं। लेकिन बाद में नए नंबर से फिर से कॉल आपको परेशान करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप इस परेशानी को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो कुछ ट्रिक्स आप अपना सकते हैं। वैसे भी TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) ने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को एक मेंडेट जारी कर यूजर्स के लिए DND सर्विस शुरू करने के लिए कहा है। तो आइए जानते हैं ऐसे फालतू कॉल्स से बचने के लिए क्या कर सकते हैं… 
DND एक्टिवेट करने के हैं दो तरीके
सरकार की तरफ से DND सर्विस को अब आसान बना दिया है। अब आप चाहें तो दो तरह से डीएनडी सर्विस स्टार्ट भी कर सकते हैं जिसमें एक SMS के जरिए है और दूसरा कॉल के माध्यम से। इनकी मदद से आप फालतू कॉल्स को आने से रोक भी सकते हैं। 
जानिए दोनों तरह की डीएनडी कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं..
SMS से एक्टिवेट करें DND
सबसे पहले मैसेजिंग ऐप पर जाना होगा।
इसपर START 0 टाइप करें और उसे 1909 पर सेंड कर दीजिए।
अब इसके बाद DND सर्विस आपके फोन पर एक्टिवेट हो जाएगी।
कॉल से एक्टिवेट करें DND
सबसे पहले मोबाइल के डायलर ऐप खो लीजिए।
इसके बाद 1909 पर कॉल करे दें।
अब आपको कुछ इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना पड़ेगा।
अब इसके बाद आपके फोन पर DND सर्विस एक्टिवेट  जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *