Telegram पर कैसे लगाएं एनिमेटेड बैकग्राउंड, जानिए पूरा प्रोसेस

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Telegram लगातार अपनी मैसेजिंग ऐप में नए नए फीचर्स लाकर WhatsApp जैसी अन्य मैसेजिंग ऐप्स को चुनौती देने की कोशिश में रहता है। टेलीग्राम यूजर इंटफेस को बेहतर बनाने के लिए ऐप में एनिमेटेड बैकग्राउंड और ग्रेडिएंट वॉलपेपर जैसा फीचर भी प्रदान करता है।

इसके अलावा कंपनी यूजर्स को कस्टम एनिमेटेड बैकग्राउंड बनाने की भी अनुमति प्रदान करती है। इन्हीं कस्टम एनिमेटेड बैकग्राउंड को ऐप के माध्यम से यूजर अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा भी कर सकते हैं।

टेलीग्राम में यूजर के एनिमेटेड चैट बैकग्राउंड इनेबल करने के बाद हर मैसेज के साथ वह बदलता भी रहता है। बता दें कि अगर आप इस फीचर से बेखबर हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि टेलीग्राम ऐप में एनिमेटेड बैंकग्राउंड का इस्तेमाल किया जाता हैं।

कैसे करें इस फीचर का उपयोग

• सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Telegram ऐप को ओपन करें ।

• फिर लेफ्ट साइड में दिख रही तीन लाइन पर टैप करें।

• इसके बाद Settings के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

• फिर Chat Settings में जाइये।

• अब Change Chat background के ऑप्शन पर टैप करें।

• यहां पर अपनी पसंद का कोई भी वॉलपेपर चूज कर लें।

• इसके बाद Set background के ऑप्शन पर क्लिक कर के लगा लीजिए।

अब आप Telegram के इस फीचर को बताए गए तरीकें से इस्तेमाल कर के लगा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *