Map में रास्ता समझ में नहीं आता, आ गया रियल व्यू वाला 3D मैप

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। वैसे तो अभी तक आप गूगल मैप के जरिए रास्तों की जानकारी, ट्रैफिक से जुड़ी डिटेल, कहां जाम लगा है कहां रास्ता खाली है ऐसी तमाम जानकारियां पा कर आगे बढ़ते होंगे पर अब इसके लिए गूगल मैप या मैप माई इंडिया का यूज़ करते होंगे। पर अब गूगल को पछाड़ते हुए भारत की तकनीक से बना, मैप माई इंडिया मेपल्स इस कड़ी में सबको पिछड़ने आ गया है।

बता दें कि कॉम ने रास्तों की जानकारी के साथ ही अब 3D में अहम इमारतों मोनुमेंट्स की जानकारी भी मैप पर देनी शुरू कर दी है। इस सुविधा को मेपल्स 3D 360 डिग्री व्यू से आराम से देखा जा सकता है। इस कड़ी में दो मैप सर्विस को लांच किया गया है जिसमें 360-degree panoramic street view & 3D Metaverse Maps Service है जो फ्री सर्विस के तौर पर लांच की हुईं हैं।

यह सर्विस दिल्ली एनसीआर, मुम्बई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलोर, पटना, नासिक, ंगाबाद, अजमेर, चंडीगढ़, जयपुर, गोवा, अहमदाबाद जैसे तमाम मेट्रो और सेमी मेट्रो की न सिर्फ रास्तों की जानकारी देते हैं बल्कि 3D व्यू के साथ एकदम रियल व्यू भी आप देख पाएंगे।

बता दें कि 3D रियल व्यू के साथ टूरिस्ट लैंडमार्क्स, बीचेस, रेसिडेंशियल कॉलोनी, अपार्टमेंट, सोसाइटी, आफिस टावर काम्प्लेक्स के साथ ही ऐतिहासिक मोनुमेंट्स को भी 3D रियल व्यू के साथ अब मेपल्स 3D 360 डिग्री व्यू के साथ देखा जाना पॉसिबल होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि मैप माई इंडिया मेपल्स.com भारत में बनी मेक इन इंडिया की तकनीक पर आधारित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *